देहरादून :
स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के दर्शन पर व्यापक अध्ययन करने वाली चिंतक दार्शनिक डॉ सुचिश्मिता सेन गुप्ता पांडेय के आकस्मिक निधन पर पर्यटन विभाग गढ़वाल विश्वविद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड ही नहीं देश के लिए अपूर्णीय बताया।
डॉ पांडेय वर्तमान में उत्तराखंड सरकार शासन में संयुक्त आयुक्त खाद्य के पद पर कार्यरत थीं। वे गढ़वाल विश्वविद्यालय सहित देश के प्रसिद्ध संस्थानों,विश्वविद्यालयों ,में अपने व्याख्यान देती रही थीं।
उत्तराखंड हिमालय में स्वामी विवेकानंद के पद चिन्ह उनकी चर्चित पुस्तक थी।
हाल ही में गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा विवेकानंद पर्यटन परिपथ पर आधारित डाक्यूमेंट्री में डॉ सुचशिमिता सेन गुप्ता पांडेय ने ही व्याख्यान दिया था।
डॉ सर्वेश उनियाल,छायाकार हरीश भट्ट,चंद्रशेखर चौहान,महेश पैन्यूली ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अमूल्य योगदान को कभी नहीं भुलाया का सकता।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत