Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

वर्षो का इंतजार हुआ खत्म , मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया जानकी पुल का लोकार्पण


जिस पल का लोगों को 14 साल से इंतजार था। वह पल अब खत्म हो गया है। मुनी की रेती से स्वर्गाश्रम क्षेत्र को जोड़ने वाला जानकीपुल लोगों को समर्पित हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकी पुल का लोकार्पण कर दिया है। 

शुक्रवार को जानकीपुल के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कृषि मंत्री सुबोध उनियाल विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल यम्केश्वर के विधायक रितु खंडूरी मौके पर पहुंची। विधिवत पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने जानकी पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के तैयार होने से हरिद्वार देहरादून टिहरी और पौड़ी जनपद के लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं यह पुल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। मुख्यमंत्री ने जल्दी ही बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू करने का दावा किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुल के निर्माण में बजट रोक कर काम प्रभावित किया। मगर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार बनते ही पुल का निर्माण करने की पहल की। जो आज साकार हो गई है। उन्होंने पुल के लेट निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दोषी ठहराया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह पुल पर्यटको को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यमकेश्वर के विधायक रितु खंडूरी ने कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल किसी वरदान से कम नहीं है स्कूल के बनने से लोगों को यमकेश्वर पहुंचने में समय की बचत होगी। मौके पर जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, ऋषिकेश महापौर अनीता ममगाई, कृषि एवं उत्पादन मंडी के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, लोक निर्माण विभाग सचिव आरके सुधांशु, अधिशासी अभियंता मो. आरिफ खान, मुख्य अभियंता  अयाज अहमद, प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष हरिओम शर्मा प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे ।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री का जानकी पुल का लोकार्पण करने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को भी मुख्यमंत्री के सामने उठाया। बताया कि जिस स्थल पर पुल का निर्माण हुआ है वहां पर पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाती थी। मगर पुल के बनने से जगह कम हो गई है। ऐसे में पार्किंग की समस्या क्षेत्र में खड़ी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में जल्द से जल्द एक पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग भी की। 

कार्यक्रम के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गंगानगर शहीद राकेश डोभाल के घर भी पहुंचे। मौके पर मुख्यमंत्री ने राकेश डोभाल के शहीद होने पर दुख व्यक्त किया। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि नियम के तहत आश्रित को काबिलियत के हिसाब से नौकरी दी जाएगी। वहीं आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने 2 मिनट का मौन रख शहीद की आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना भी की। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मेयर अनिता ममगाईं उपस्थित रहे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com