Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

भाई-बहन के स्नेह को समर्पित है भैया दूज पर्व -अनिता ममगाई


ऋषिकेश- दीपोत्सव की श्रंखला के अंतिम एवं बेहद उल्लेखनीय भाई दूज पर्व की नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने तमाम शहर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सोमवार को भाईदूज पर्व के अवसर पर महापौर ने कहा कि मेरी ईश्वर से कामना है कि भाई-बहन के अटूट रिश्तों में श्रद्धा और विश्वास सदैव बना रहें।भाई-बहन के बीच का प्यार सदा मजबूत बना रहे तथा उनकी हर मनोकामनाएं पूरी हों।उन्होंने देवभूमि के लोगों की सुखी, समृद्धी और कल्याणमय जीवन की मंगलकामना करते हुए भाई बहन के अमिट प्रेम के रूप में मनाए जाने वाले भैया दूज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन के पर्व ‘भाई दूज को देश में बड़ी श्रद्धा और परस्पर प्रेम के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के बाद, ‘भाई दूज ऐसा दूसरा त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच स्नेह को समर्पित है।उन्होंने पर्व पर सभी भाइयों एवं बहनों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मनोकामनाएं भी की।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com