Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

लैंसडाउन विधानसभा के लिए पालक नियुक्त किये गए बिपिन कैंथोला


देहरादून :-

भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्गों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री संघठन श्री अजेय कुमार के निर्देश पर 70 विधानसभाओं में वर्ग पालको की नियुक्ति की गई है साथ ही मंडल प्रशिक्षण वर्ग की कार्ययोजना बैठक जिलास्तर पर 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के मध्य सम्पन्न होंगी जिसमे प्रदेश महामंन्त्री स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। मंडल प्रशिक्षण वर्ग 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित होंगे।

जिलों में 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली मंडल प्रशिक्षण जिला कार्ययोजना बैठक में देहरादून महानगर, हरिद्वार उधमसिंह नगर व नैनीताल जिले में प्रदेश महामंत्री संघठन श्री अजेय कुमार , अल्मोड़ा ,बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में प्रदेश महामंन्त्री श्री राजेन्द्र भण्डारी , पौड़ी ,रुद्रप्रयाग, चमोली में प्रदेश महामंन्त्री श्री कुलदीप कुमार उत्तरकाशी ,टिहरी , देहरादून ग्रामीण में प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख श्री ज्योति प्रसाद गैरोला बैठक लेंगे।

श्री अजेय कुमार ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग की मंडल स्तरीय कार्ययोजना बैठकों का आयोजन 10 से 15 अक्टूबर के मध्य कार्ययोजना बनाकर सुनिश्चित करनी होगी जिसके लिए विधानसभा स्तर पर जिलाध्यक्ष व विधानसभा में नियुक्त किये गए है पालक बैठक लेंगे। विधानसभा के प्रत्येक मंडल में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था, सफल क्रियान्वयन व योजना बनाने की जिम्मेदारी विधानसभा स्तर पर नियुक्त किये गए वर्ग पालकों को दी गई है।

भाजपा द्वारा प्रशिक्षण वर्गों को सफल सम्पन्न बनाने के लिए नियुक्त किये गए पालको में पुरोला विधानसभा के लिए श्री मनवीर सिंह चौहान यमुनोत्री श्री नारायण सिंह , गंगोत्री जगत सिंह चौहान, टिहरी विनोद रावत, प्रताप नगर उदय सिंह रावत ,घनशाली जयेंद्र सेमवाल, धनोल्टी राजेन्द्र जुयाल, देवप्रयाग चंद्र कीशोर मैठाणी, नरेंद्र नगर मेहरवान सिंह रावत ,रुद्रप्रयाग मोहन प्रसाद थपलियाल ,केदारनाथ विजय कप्रवान, बद्रीनाथ महावीर पंवार, कर्ण प्रयागराज गजेंद्र रावत ,थराली अनिल नौटियाल ,श्रीनगर जगत किशोर बर्थवाल, पौड़ी जंगबहादुर चौबट्टाखाल वीरेंद्र रावत ,लैंसडौन बिपिन कैंथोला ,कोटद्वार ऋषि कंडवाल ,यमकेश्वर हरेंद्र पाल, चकरोता नवीन ठाकुर ,विकासनगर सौरभ थपलियाल ,सहसपुर दिग्विजय सिंह ,मसूरी ओमवीर राघव, डोईवाला कृष्णा कुमार सिंघल ,ऋषिकेश करन बोहरा ,रायपुर हरीश डोरा ,राजपुर उदय सिंह पुंडीर, धर्मपुर विनोद शर्मा , कैंट विधानसभा अजीत सिंह, हरिद्वार योगेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण अमन त्यागी ,ज्वालापुर शोभाराम प्रजापति, रानीपुर आदेश सैनी ,लक्सर अजीत चौधरी ,खानपुर डॉ आशुतोष सिंह, कलियर विकास तिवारी ,भगवानपुर मनोज नायक, रुड़की आशुतोष शर्मा, झबरेड़ा मास्टर नागेंद्र ,मंगलौर मनोज गर्ग, डीडीहाट बशन्त जोशी, धारचूला सुरेश जोशी, गंगोलीहाट महिमन कन्याल , पिथौरागढ़ लोवेश भट्ट , कपकोट पूरण नगरकोटी, बागेस्वर गोविंद सिंह टंगड़िया, अल्मोड़ा अनिल शाही, जागेस्वर महेश नयाल, सोमेश्वर धर्मेंद्र बिष्ट, द्वाराहाट ललित लटवाल, रानीखेत गोविंद पिलख्वाल, सल्ट प्रेम शर्मा , नैनीताल सचिन शाह, हल्द्वानी कमलनयन जोशी, भीमताल चंदन बिष्ट, कालाढूंगी देवेंद्र डेला , रामनगर तरुण बंसल, लालकुआं मनोज शाह, जसपुर दिनेश राणा, काशीपुर दिनेश भाटिया , बाजपुर राम मेहरोत्रा, सितारगंज उत्तम दत्ता , गदरपुर हिमांशु बिष्ट, खटीमा जगदीश जोशी, नानकमत्ता कमलेन्द्र सेमवाल, किच्छा पवन चौहान, रुद्रपुर खूब सिंह विकल, चंपावत सुभाष बगोली, लोहाघाट हेमा जोशी को प्रशिक्षण वर्गों के सयोजन हेतु विधानसभा पालक नियुक्त किया गया है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com