Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पन्त की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए


देहरादून :-

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पन्त की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा  कि भारतीय राजनीति में गोविंद बल्लभ पंत जी का अहम योगदान रहा भारत के गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे पंत जी सरल व्यक्तित्व के धनी थे।

स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका महत्तवपूर्ण योगदान रहा। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पं.पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराईयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संर्घशषील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगा

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com