ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार की सुबह बिना किसी को जानकारी दिए औचक निरीक्षण पर ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जहां उन्होंने सभी यहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उनके इस तरह ऋषिकेश अचानक निरीक्षण में पहुंचने से इलाके के विभागों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
बृहस्पतिवार की सुबह बिना किसी को जानकारी दिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन औचक निरीक्षण में पहुंच गए। जहां उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान वहां फैली कई तरह की अव्यवस्थाओं पर जमकर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में कड़े शब्दों में निर्देशित किया। साथ ही किसी भी तरह की अव्यवस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के संकेत भी दिए।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुबह ऋषिकेश पहुंचने और औचक निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद से सभी विभागों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही विभाग के कर्मचारी अपने-अपने विभाग पहुंचकर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गए।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत