देहरादून:- भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः नई दिल्ली के मिंटो रोड ब्रिज पर हुए जलभराव के कारण मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) चालक सहित पानी में डूब गया, जिसमें वाहन चालक कुंदन सिंह पुत्र भगवान सिंह की मौके पर ही दुखद मौत हो गयी। कुंदन सिंह पिथौरागढ़ के नौताश गांव के रहने वाले थे। जिस पर उन्होंनो दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल से दूरभाष पर चर्चा की व पत्र लिख कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता व एक परिजन को सरकारी सेवा में लेने का अनुरोध किया है। 56 वर्षीय कुंदन सिंह अपने पीछे पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी तथा दो पुत्रियां (जिनकी आयु 24 वर्ष 12 वर्ष है) छोड़ गए हैं। अत्यधिक निर्धन कुंदन सिंह पर पूरे परिवार का भार था। जिस पर उन्होंने बताया उप राज्यपाल इस पर अपने स्तर से अपेक्षित कार्रवाई कर रहे हैं।
आपको बताते चले कि अनिल बलूनी इससे पहले भी अनेको बार उत्तराखंड के प्रवासी व राज्यवासियों की मदद हेतु मदद के लिए अपने स्तर से सक्रिय रहते है इसी वजह से बलूनी खासे लोकप्रिय रहते हैं ।।

More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत